झारखंड

दहेज के लिए 4 माह की गर्भवती महिला की हत्या

Rani Sahu
9 March 2024 2:26 PM GMT
दहेज के लिए 4 माह की गर्भवती महिला की हत्या
x
गुमला : गुमला के कतरी गांव में दहेज दानवों ने बहू को जहर खिलाकर देकर डाला। महिला का नाम तरन्नुम खातून है। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उसके साथ मारपीट भी गई है। बता दें कि तरन्नुम 4 माह की गर्भवती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतका के पिता ने पति,सास, ननद,देवर,ससुर के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाशी में जुटी है।
मृतका के पैर पर थे चोट के निशान
मृतका के पिता का कहना है कि गुरुवार की सुबह बेटी की सास का फोन आया। उन्होंने कहा कि आपकी बेटी बीमार है। सदर अस्पताल में भर्ती है। जल्दी आइए। मैं उस वक्त पालकोट के नाथपुर में मैं काम कर रहा था। मैंने तुरंत गुमला में रहने वाले अपने भाई को फोन किया और उसे अस्पताल जाने को कहा। आनन-फानन में मेरा भाई अस्पताल पहुंचा। उसने फोन कर बताया कि बेटी की हालत बहुत खराब है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उल्टी भी कर रही है। दाहिने पैर में काफी चोट है। बेटी की हालत सुनकर मैं काम खत्म करके अस्पताल पहुंचा। रात के 8 बजे अपनी बेटी तरन्नुम खातून से मिला। उसने बताया कि उसकी सास सबीरन बीबी जबरन उसे जहर खिलायी है। उससे पहले उसकी ननद अख्तरी खातून, सरवरी खातून, देवर परवेज खान, अफरीदी खान व सास ने काफी मारपीट की। इससे पैर में जख्म हो गया है। इलाज के क्रम में बेटी की मौत रात नौ बजे सदर अस्पताल गुमला में हो गयी।
जून 2023 में हुई थी शादी
मृतका के पिता ने बताया कि जून 2023 में उनकी बेटी तरन्नुम खातून की शादी तबरेज खान से हुई थी। शादी के दो माह बाद ही दहेज के नाम पर बेटी को उसके ससुरालवालों सताने लगे। पंचायत भी हुई,पर कुछ दिन बाद ही मेरा दामाद तबरेज खान एक लाख रुपए व अपाची बाइक की मांग करने लगा। मेरे द्वारा समझाने पर वह कतरी से मद्रास भाग गया। तब से मेरी बेटी के साथ उसकी सास, ननद, देवर व ससुर मारपीट करने लगे।
Next Story