झारखंड

मोहर्रम के जुलूस के दौरान तार की चपेट में आने से 4 की मौत

Harrison
29 July 2023 10:29 AM GMT
मोहर्रम के जुलूस के दौरान तार की चपेट में आने से 4 की मौत
x
झारखंड | झारखंड के बोकारो में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कुल 13 लोग बुरी तरह झुलस गए जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई। सभी मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे इस दौरान सभी 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आए और खतरनाक करंट से झुलस गए। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Next Story