झारखंड

38 साल की महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Rani Sahu
15 May 2022 6:27 PM IST
38 साल की महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x
झारखंड के जमशेदपुर जिले के कालझोर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है

झारखंड के जमशेदपुर जिले के कालझोर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 38 साल की एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी। महिला का नाम मालती सिंह है। हत्या इतनी भयानक तरीके से की गई है कि महिला के गले पर कई बार वार किए गए हैं।

वहीं उसकी उंगली भी काट डाली हैं। सबसे पहले महिला के मृत होने का पता उसकी बेटियों को चला, इसके बाद अन्य लोगों को बुलाकर महिला को देखा तो वह मर चुकी थी। एमजीएम थाना क्षेत्र के गांव कालझोर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
पोस्टमॉर्टम हाउस में भेजा शव
ग्रामीण जुटे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बस्ती के लोगों और परिजनों ने मिलकर शव को घर में लाकर आंगन में चारपाई पर रखा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में भेज दिया है।
रात कैसे, कब हुआ, कुछ पता नहीं
पूर्वा सिंह ने बताया की उसकी मां घर में ही सोई हुई थी। रात में कैसे, क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि कमरे में महिला की हत्या की गई है। धारदार हथियार से महिला पर वार किया गया है। जांच की जा रही है।
Next Story