
x
जेवरात
Hazaribagh हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के अंतर्गत बरही में एक ज्वेलर्स से हथियारबंद अपराधियों ने करीब 35 किलोग्राम सोना और 60 किलोग्राम चांदी लूट ली। यह वारदात रविवार देर रात हुई थी, लेकिन लूटे गए जेवरात का ब्योरा सोमवार शाम सामने आया है। आभूषण कारोबारी सुरेंद्र सोनी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, बरही अनुमंडल चौक में पटना रोड पर उनकी 'जय माता दी ज्वेलर्स' प्रतिष्ठान है। वे रविवार की रात नौ बजे प्रतिष्ठान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने दुकान से सोना-चांदी के जेवरात निकालकर अपनी कार में रखे थे। तभी दो बाइक पर आए चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच कार का शीशा तोड़कर तीन बैग और दो प्लास्टिक बोरी में रखे आभूषण और नकदी लूट लिए।
व्यवसायी का कहना है कि बैग और बोरियों में सोने के 35 किलो और चांदी के लगभग 60 किलो जेवरात थे। इनकी कीमत करोड़ों में है। यह राज्य में हाल के वर्षों में जेवरात की सबसे बड़ी लूट मानी जा रही है। पीड़ित ने दावा किया कि सभी जेवरात आभूषणों पर पहचान-चिन्ह मौजूद हैं, जिन्हें देखकर आसानी से सत्यापन किया जा सकता है। लूट के दौरान अपराधियों की पीड़ित के भाई से हाथापाई भी हुई। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए। इस घटना के तुरंत बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई, जिसमें डीएसपी बरही अजीत कुमार बिमल, थाना प्रभारी विनोद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार और कई पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हुए। यह टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
सर्च के दौरान पुलिस को घटनास्थल और अपराधियों के भागने के रास्ते से ज्वेलरी बॉक्स और एक देसी कट्टा का खोखा मिला है। इलाके के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकेबंदी की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है और वास्तविक लूट की मात्रा जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस ने दावा किया कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी प्राथमिकता है और मामले का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत है, जिन्होंने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
Tagsहजारीबागबरहीज्वेलर्स लूटसोना-चांदीआभूषण चोरीसुरेंद्र सोनीएसआईटी जांचहथियारबंद अपराधीपुलिस छापेमारीसुरक्षा व्यवस्थाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





