
x
रांची : रांची पुलिस को नशा के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार को नामकुम थाना क्षेत्र से 34.80 क्विंटल डोडा लदा कंटेनर जब्त किया। इसके साथ ही कंटेनर में स्टॉक कर रहे सानिक पाहन को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि सनिका पाहन खूंटी के संडासोम मारंगहादा के रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सापारोम से कंटेनर में प्रतिबंधित डोडा ले जाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम गठित कर मौके पर जांच की। इस दौरान पुलिस को देखते ही कंटेनर चालक और एक तस्कर मौके पर से फऱार हो गया। जबकि, पुलिस ने सनिका को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस ने दो बाइक जब्त कर लिया। वहीं, पुलिस ने जब कंटेनर की जांच की तो 50 पेटी आलु चिप्स के पीछे 193 बोरा में 34.80 क्विंटल डोडा बरामद किया। वहीं, पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक ने बताया कि डोडा कहां ले जाया जा रहा था, उसे पता नहीं है। स्टॉक करने के लिए उसे 10 हजार रुपये दिया गया।
Next Story





