झारखंड

झांसी में 2022 में जब्त किए गए 2,230 किलोग्राम गांजे के मामले में 3 तस्कर दोषी करार

jantaserishta.com
29 Nov 2026 5:43 PM IST
झांसी में 2022 में जब्त किए गए 2,230 किलोग्राम गांजे के मामले में 3 तस्कर दोषी करार
x
लखनऊ: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), लखनऊ ने 2022 में 2,230 किलोग्राम गांजा जब्त किए जाने के मामले में तीन नशीले पदार्थों के तस्करों को दोषी ठहराया है। यह नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने और नशीले पदार्थों से जुड़े कानूनों को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है।
28 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के झांसी में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीन आरोपियों को 10 साल के कठोर कारावास और प्रत्येक पर 2 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। जिन आरोपियों को सजा सुनाई गई है, उनमें मध्य प्रदेश के गुना निवासी हरि सिंह मीणा, महाराष्ट्र के नागपुर निवासी सतीश पी. हेलोंडे और उत्तर प्रदेश के संभल निवासी जलालुद्दीन सफी शामिल हैं।
पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर, एनसीबी लखनऊ ने 18 जुलाई 2022 को झांसी के बबीना टोल प्लाजा पर एक एलपीजी टैंकर के अंदर छिपाकर रखा गया 2,230 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। यह अवैध खेप इन तीनों दोषियों के कब्जे से बरामद की गई थी। जब्त किया गया यह गांजा ओडिशा के रायगढ़ से लाया गया था और इसे झांसी पहुंचाया जाना था।
यह दोषसिद्धि नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रति 'जीरो-टॉलरेंस' (बिल्कुल बर्दाश्त न करने) की नीति अपनाने और 'नशा मुक्त भारत' के विजन को साकार करने के लिए एनसीबी की प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट करती है। एनसीबी नागरिकों से आग्रह करता है कि वे नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी जानकारी 'मानस' नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन (टोल-फ्री नंबर 1933) के माध्यम से साझा करें। जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story