
x
रांचीः राजधानी रांची के रातू में एक दर्दनाक सड़क हादसा की खबर आ रही है। छठ पूजा कर वापस लौट रहे ऑटो (टाटा मैजिक) पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छठ घाट से वापस लौट रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार यह उस वक्त घटी जब रातू के छठ घाट से पूजा करने के बाद सभी लोग टाटा मैजिक गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान काठीटांड़ के शिव मंदिर के पास टाटा मैजिक गाड़ी ने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस घटना में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
TagsRanchicapital RanchiRatupainful road accidentरांचीराजधानी रांचीरातूदर्दनाक सड़क हादसाआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनता जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजभारत न्यूज मिड डे अख़बारहिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचारToday's Latest NewsToday's Big NewsToday's Breaking NewsSeries of NewsPublic RelationsPublic Relations NewsIndia News Mid Day NewspaperHindi News Hindi News

Rani Sahu
Next Story