झारखंड

10 किलो गांजा के साथ 3 लोग गिरफ्तार

Rani Sahu
3 April 2024 1:16 PM GMT
10 किलो गांजा के  साथ 3 लोग गिरफ्तार
x
सिमडेगा : सिमडेगा के बांसजोर चेक पोस्ट के पास राउरकेला से सिमडेगा चलने वाली गुप्ता बस में पुलिस ने गांजा के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि 2 मार्च को यात्री बस में एक युवक एवं युवती के द्वारा गांजा लेकर जा रहे थे।
जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के कई आला अधिकारियों राउरकेला की ओर से आ रही गुप्ता बस को चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। चेकिंग के क्रम में सभी बस यात्रियों से एक-एक करके पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान बस में मौजूद एक पुरूष एवं एक महिला के पास करीब 5 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार युवक सुधीर कुमार सिंह बिहार निवासी एवं पश्चिम बंगाल निवासी पूर्वाशा पॉल बताया जा रहा है। दोनों से गहराई से पूछताछ किया गया तो अतिरिक्त 5 किलो गांजा बस के सीट के नीचे छिपाकर रखे जाने की बात बताई। आरोपियों के इस बयान के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार बस के सीटों के नीचे तलाशी ली गई।
एक सीट के नीचे पेशेवर तरीके से अतिरिक्त 5 किलो गांजा छिपाकर रखा गया है जिसे जप्त किया गया। इस तरह कुल 10 किलोग्राम गांजा जप्त हुआ है। वहीं इनके निशानदेही पर रांची से मन्टु कुमार सिंह जो रिसिवर के रूप में कार्य करता था उसे भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।
Next Story