झारखंड
Jharia में वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक बरामद
Tara Tandi
26 Aug 2025 1:07 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : झरिया में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की 3 बाइक बरामद की गई हैं. यह जानकारी सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने सोमवार को झरिया थाना में प्रेसवार्ता में मे दी.
उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को झरिया के मातृ सदन अस्पताल के पास से एक ग्लैमर बाइक (संख्या JH10 AW-2032) चोरी हो गई थी. पीड़ित समीर अहमद की लिखित शिकायत के बाद थाना प्रभारी शशि रंजन के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर चोरी गई ग्लैमर व अन्य दो चोरी की बाइक जब्त की गईं.
पकड़े गए आरोपियों में याकिब खान, सद्दाम हुसैन व मोहम्मद जाबिर शामिल हैं. तीनों बलियापुर क्षेत्र के रहने वाले हैं. डीएसपी ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोर गिरोह में खौफ है.
TagsJharia वाहन चोर गिरोह3 सदस्य गिरफ्तारचोरी 3 बाइक बरामदJharia vehicle thief gang3 members arrested3 stolen bikes recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





