झारखंड

गढ़वा में डैम में नहा रहे 3 बच्चों की डूबने से हुई मौत

Admin Delhi 1
10 Jun 2023 11:21 AM GMT
गढ़वा में डैम में नहा रहे 3 बच्चों की डूबने से हुई मौत
x

रांची न्यूज: झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नया खांड से सटे बभनी खांड डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 10बजे की है। मृतकों में कुशमाहा गांव के मुन्ना उरांव के नौ वर्षीय पुत्र सोनू उरांव, जंगीपुर निवासी मुन्ना उरांव के सात वर्षीय पुत्र पंकज उरांव तथा जंगीपुर निवासी जवाहर पासवान की 13 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी के नाम शामिल हैं।

बच्चे डैम में नहाने गए थे, इसी दौरान वो गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी के बाद डैम के समीप ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी गयी। पूरा डैम परिसर परिजनों की चीत्कार से दहल उठा। घटना के बाबत बताया गया कि तीनों बच्चे डैम के पास बकरी चरा रहे थे। घर लौटने से पहले तीनों ने डैम में नहाने का प्लान बनाया और नहाने चले गये। नहाने के क्रम में तीनों गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख एक महिला ने शोर मचाया और उसके बाद लोग वहां जुटे और बच्चों को बचाने की कोशिश शुरू हुई।

जब तक बच्चों को डैम से निकाला गया तब तक देर हो चुकी थी। तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से जंगीपुर और नयाखांड़ गांव में मातम पसरा हुआ है। इससे पहले भी बभनीखांड डैम में 14 अक्टूबर 2022 को मछली मारने के क्रम में एक नाबालिग समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी थी। 3 सितंबर 2021 को भी दो चचेरी बहनों की डैम में डूबने से मौत हो गयी थी।

Next Story