झारखंड

झारखंड में कोरोना के 29 नए केस

Rani Sahu
12 April 2023 7:16 AM GMT
झारखंड में कोरोना के 29 नए केस
x
Corona Update :झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में 29 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। झारखंड के 24 जिलों में से 14 जिलों में कोरोना एक्टिव है। वहीं इस दौरान किसी के जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रांची के हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मॉक ड्रील भी कराई गई है।
इन जिलों में मिले नए संक्रमित
झारखंड में पिछले 24 घंटें में 1970 कोरोना सैंपल की जांच हुई थी। जिसमें से 29 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रांची में 09, देवघर-लोहरदगा में 04,पूर्वी सिंहभूम में 03, दुमका-हजारीबाग में 02, गढ़वा-खूंटी-कोडरमा-लातेहार और रामगढ़ में 01 नया केस मिला है। इस दौरान लोहरदगा में 01 और देवघर में 04 कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
किस जिले में कितने हैं कोरोना के एक्टिव केस
झारखंड में आज की तारीख में कोरोना के 99 एक्टिव केस हैं। रांची में सबसे ज्यादा 38 एक्टिव केस हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 15, देवघर में 13 और लोहरदगा में 12 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा चतरा में 01, दुमका में 02, गढ़वा में 01, गुमला में 01, हजारीबाग में 01, खूंटी में 01, कोडरमा में 05, लातेहार में 03, रामगढ़ में 02 और पश्चिमी सिंहभूम में 02 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। कुछ बुजुर्ग कोरोना संक्रमितों को छोड़कर बाकी संक्रमितों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
Next Story