झारखंड

तीन अलग-अलग मामलों में 2.6 किलोग्राम अफीम और 500 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, 1 गिरफ्तार

Rani Sahu
10 July 2022 10:14 AM GMT
तीन अलग-अलग मामलों में 2.6 किलोग्राम अफीम और 500 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, 1 गिरफ्तार
x
झारखंड के चतरा में तीन अलग-अलग मामलों में करीब 2.6 किलोग्राम अफीम और 500 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया और इस सिलसिले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया

चतराः झारखंड के चतरा में तीन अलग-अलग मामलों में करीब 2.6 किलोग्राम अफीम और 500 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया और इस सिलसिले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पहला मामला जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडे टोला का है, जहां छापेमारी में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके घर से डेढ़ किलोग्राम अफीम जब्त की। दूसरी छापेमारी उसी थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय बलबली के पास हुई, जहां कुछ लोग अफीम के कारोबार के लिए जमा हुए थे। सिमरिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अशोक रविदास ने कहा, ''हमने मौके से 1.1 किलोग्राम अफीम, दो मोटरबाइक और एक मोबाइल बरामद किया। हालांकि, आरोपी भागने में सफल रहा।''
रविदास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में एक टीम गठित कर गिद्धौर थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया। शुक्रवार की सुबह गिद्धौर और पत्थलगढ़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान में 500 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story