झारखंड

गिरिडीह में 25 किलो का केन बम बरामद

Rani Sahu
9 Sept 2022 7:45 PM IST
गिरिडीह में 25 किलो का केन बम बरामद
x
Giridih: सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब सर्च ऑपरेशन के दौरान जिले के निमियाघाट थाना इलाके के मधुपुर और मोहनपुर के करीब बेलातांड गांव के जंगल के पुल के नीचे से 25 किलो का केन बम बरामद किया गया. संभावना जताई जा रही है कि गिरिडीह के सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सली संगठन ने इस पुल के नीचे पच्चीस किलो का केन बम लगा रखा था. पिछले कई दिनों से सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी क्रम में शुक्रवार को एएसपी अभियान गुलशन तिर्की के नेतृत्व में निमियाघाट थाना इलाके के मधुपुर और मोहनपुर के बेलाताड़ गांव के पुल के नीचे से केनबम बरामद किया गया.
अभियान में रहे मौजूद
गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी अभियान गुलशन तिर्की के नेतृत्व में सीआरपीएफ कमांडेंट दलजीत सिंह भाटी और बम निरोधक दस्ता के साथ खोजी कुत्ता भी इस दौरान सर्च ऑपरेशन में शामिल था. लिहाजा, पूरी टीम ने मोहनपुर और मधुपुर के रास्ते करीब ढाई किलोमीटर दूर बेलातांद गांव के जंगल पहुंची. जहां खोजी कुत्ते की मदद से एक स्टील के बर्तन में पच्चीस किलो का केन बम पड़ा मिला. जिसे बम निरोधक दस्ता की टीम ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया. डिफ्यूज करने के क्रम में ही पूरा इलाका तेज आवाज से थर्रा उठा.
Vinita
Next Story