झारखंड

बहरागोड़ा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

Tara Tandi
19 April 2024 4:40 PM IST
बहरागोड़ा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
x
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहरागोड़ा थाना अंतर्गत केंवला गांव निवासी सनी पातर (24) अपने घर में चुनरी के सहारे शुक्रवार की सुबह गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार जब उसने यह कदम उठाया तब घर में कोई नहीं था. सनी पातर पानी पाइप लाइन का कार्य किया करता था. वह शुक्रवार की सुबह नाश्ता करने के पश्चात काम पर नहीं गया था.
सनी ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली. परिजन आनन फानन में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले गये. वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. साथ ही मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.
Next Story