झारखंड

Palamu में टीपीसी उग्रवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक घायल

Tara Tandi
4 Sept 2025 6:21 PM IST
Palamu में टीपीसी उग्रवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक घायल
x
Palamu : पलामू में पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान घायल है. मुठभेड़ की यह घटना बुधवार की देर रात पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र केदल जंगल में हुई है. शहीद हुए एक जवान पलामू एएसपी के बॉडीगार्ड थे.
जानकारी के मुताबिक, टीपीसी के जोनल कमांडर शशिकांत गंझु के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. जिसके बाद दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए. शहीद जवानों के नाम संतन कुमार और सुनील राम है. दोनों शहीद जवान पलामू जिले के हैदरनगर के रहने वाले थे.
मुठभेड़ में घायल जवान को मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है.
Next Story