झारखंड

बस दुर्घटना में 18 लोग घायल

Admin4
2 Sept 2023 4:21 PM IST
बस दुर्घटना में 18 लोग घायल
x
रांची। झारखंड में गिरिडीह के जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस आज दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें 18 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना बगोदर-हजारीबाग एनएच-522 पर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के रोल पत्थर के पास हुआ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इसमें 18 यात्री घायल हुए है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दरअसल बस का ब्रेक फेल हो गया था। इस टक्कर से बस का सामने वाला शीशा टूट कर बिखर गया। बिखरे शीशे के टुकड़े से एक दो यात्रियों को गंभीर चोट लग गई। एक महिला का गला आंशिक रूप से कट गया है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को विष्णुगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Next Story