
x
Hazaribagh: चौपारण पुलिस प्रतिबंधित पशु तस्करी रोकने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है. मामले में कई तस्कर गिरफ्तार भी हुए हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को चोरदाहा चेकपोस्ट पर 16 भैंस का बच्चा लदा पिकउप वाहन को जब्त किया गया. मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में बरही डीएसपी सुरजीत कुमार और चौपारण थाना प्रभारी दीपक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. आरोपी रामकिशोर सिंह, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता- हरेन्द्र सिंह ग्राम- कुसमाही थाना- उतवन्त नगर जिला-भोजपुर, मो सोनू उम्र-26 वर्ष पिता- मो मुख्तार सा- नमजद गौरा लालपुर थाना-जखनिया जिला- गाजीपुर (यूपी) है. पिकअप वाहन में 16 भैंस का बच्चा क्रूरतापूर्वक लदा हुआ था. पूछताछ के क्रम में सही कागजात नहीं मिला. दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में दीपक कुमार सिंह, सअनि संजय हाँसदा और चौपारण थाना-चोरदाहा में तैनात सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Tagsहजारीबाग 16 मवेशी लदापिकअप वाहन जब्तदो गिरफ्तारHazaribagh 16 cattle loadedpickup vehicle seizedtwo arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





