झारखंड

नदी में डुबने से 14 वर्षीय युवक की मौत

Teja
3 Jun 2022 1:18 PM IST
नदी में डुबने से 14 वर्षीय युवक की मौत
x
दामोदर नदी में डुबने से 14 वर्षीय युवक आयुष की मौत हो गई है। पिपरवार थाना क्षेत्र के हडगडवा गांव के निकट घटना हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरवार पुलिस जांच में जुट गयी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दामोदर नदी में डुबने से 14 वर्षीय युवक आयुष की मौत हो गई है। पिपरवार थाना क्षेत्र के हडगडवा गांव के निकट घटना हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरवार पुलिस जांच में जुट गयी है। पिपरवार थाना क्षेत्र के 172 कॉलोनी के रहने वाले मनोरंजन सिंह का पुत्र आयुष कुमार घर से दो जून को दिन के 11 बजे निकला था। देर शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। तीन जून की सुबह में दामोदर से शव निकाला गया। वह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया हुआ था, उसके डुब जाने के बाद सभी दोस्त भाग निकले।



Next Story