![सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/12/2538930-acccc.webp)
x
गुमला : गुमला जिला के घाघरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां रविवार की सुबह सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामप्रसाद ठाकुर का पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। जो घाघरा के चांदनी चौक का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि पवन सुबह शौच के लिए घर से निकला था और साइकिल से नदीं की ओर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से एक ट्रक आ रही थी। जिससे बचने के लिए पवन गड्ढ़े में गिर गया। जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही पवन ने जिंदगी की जंग हार गया और दम तोड़ दिया। वहीं, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि पवन अपने माता पिता की इकलौती औलाद था। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र की है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story