झारखंड

मानगो से 14 लाख की 13 बोरा नकली आयुर्वेदिक दवा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Deepa Sahu
7 May 2022 11:43 PM IST
मानगो से 14 लाख की 13 बोरा नकली आयुर्वेदिक दवा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

जमशेदपुर : मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 14 में स्थित आफाक हैदर के घर में छापेमारी कर आर्यमन डिटेक्टिव सर्विसेज एंड सॉल्यूशन की ओर से 13 बोरा नकली दवा बरामद की गई है. इसका मूल्य 14 लाख बताया जा रहा है. छापामारी के दौरान आफाक हैदर को पकड़कर मानगो पुलिस को सौंपा गया है.


दवा बनाने का कच्चा माल भी बरामद
छापामारी में नकली दवा बनाने का कच्चा माल भी बरामद किया गया है. आर्यमन डिटेक्टिव सर्विसेज एंड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की टीम कई दिनों से नकली दवा बनाने के कारखाने की टोह में थी. शनिवार को टीम ने छापामारी की.


Next Story