
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में कोरोना फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। खासकर कोडरमा में बड़ी संख्या में मिले रहे मरीजो के बाद अब रांची, जमशेदपुर और धनबाद आदि जिलों में भी संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञ इसे तीसरी लहर की आहट मान रहे हैं। सोमवार को राज्य में 158 दिनों के बाद 138 मरीज मिले हैं। राज्य में 23 जुलाई को 139 मरीज मिले थे। उस समय राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1364 थी। लेकिन उसके बाद रोज मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में गिरावट होने लगी। अब दो हफ्ते से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को राज्य में 63 मरीज कोडरमा में मिले हैं। उसके बाद रांची में 38, पूर्वी सिंहभूम में 13, हजारीबाग में 7, धनबाद, दुमका व पश्चिमी सिंहभूम में 3-3, जबकि, पलामू, रामगढ़ गिरिडीह आदि जिलों में कुल 8 मरीज मिले हैं।





