झारखंड

जंगल में 12 साल का हाथी पाया गया मृत, अधिकारियों ने कही ये बात

Admin2
18 Sep 2022 8:56 AM GMT
जंगल में 12 साल का हाथी पाया गया मृत, अधिकारियों ने कही ये बात
x

डेमो फोटो | न्यूज़ क्रेडिट: अमर उजाला 

पढ़े पूरी खबर

रामगढ़ जिले के गोरमोरा जंगल में शुक्रवार को एक 12 साल का हाथी मृत पाया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, जांच की जा रही है कि उसकी हत्या की गई है या प्राकृतिक मौत हुई है। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, हाथी के दोनों दांत न मिलने की वजह से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, आस-पास के ग्रामीणों को जंगल से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने वहां एक हाथ का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को मृत हाथी के दोनों दांत गायब मिले। मांडू वन रेंज के अधिकारी सुरेश राम ने बताया कि, हाथी के दोनों दांतों को काटा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही जंगल में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, क्योंकि वो जंगल के नियमित आते रहते हैं। पिछले तीन माह में झारखंड में लगातार तीसरे हाथी का शव मिला है। 16 अगस्त को पलामू टाइगर रिजर्व में एक गर्भवती हथिनी मृत पाई गई थी। लोगों ने 23 जुलाई को रांची जिले के एक जंगल में एक वयस्क नर हाथी का शव देखा था।जंगल में 12 साल का हाथी पाया गया मृत, अधिकारियों ने कही ये बात
Next Story