झारखंड

प्रतिबंधित पशु को ले जा रहे 10 पिकअप वैन जब्त

Rani Sahu
16 Jun 2023 9:17 AM GMT
प्रतिबंधित पशु को ले जा रहे 10 पिकअप वैन जब्त
x
सिमडेगा : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित पशु प्रतिबंधित पशु तस्कर के खिलाफ सिमडेगा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वहीं दस पिकअप वैन को कोलेबिरा पुलिस ने जब्त किया है। सात पिकअप वैन चालक को भी हिरासत में लिया गया है लेकिन तीन पिक अप वैन चालक फरार हो गए। सिमडेगा एसपी सौरभ के निर्देश पर अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कोलेबिरा पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के अनुसार सिमडेगा के कोलेबिरा पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह ओडिशा से बिहार अवैध पशु तस्कर की जा रही थी। इस बात की जानकारी सिमडेगा एसपी मिली थी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर कोलेबिरा पुलिस ने इन्हे खदेड़ कर घाटी से पकड़ा। जब्त किए गए हरेक पिकअप वैन में पांच से 6 प्रतिबंधित गोवंशीय पशु लदे हैं। पशु लदे सभी पिकअप ओडिशा के राजगंगपुर से बिहार जा रहे थे। सिमडेगा के रास्ते अक्सर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी की जाती है। इस बार भी बड़ी संख्या में प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओ की तस्करी की जा रही थी।
कोलेबिरा पुलिस को इसकी भनक मिली और पुलिस इस बार इन्हें धर दबोचा। पुलिस सभी जब्त पिकअप वाहन को थाने लेकर आई है और पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है।
Next Story