झारखंड

घरेलू गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग जख्मी, पांच की स्थिति गंभीर

Rani Sahu
24 July 2023 11:30 AM GMT
घरेलू गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग जख्मी, पांच की स्थिति गंभीर
x
पलामू : पलामू जिला में हरिहरगंज थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मी होने वालों में 3 बच्चियां भी शामिल है। जख्मी 10 लोगों में पांच की हालत काफी गंभीर हैं। इन सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर पर किया गया है।
घर में एलपीजी गैस सिलेंडर कर रहा था लीक
घटना को लेकर हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर फटने से सभी लोग जख्मी हुए हैं। मामले में छानबीन की जा रही है, वहीं सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द में मस्जिद के पास रहने वाले आजम रिजवी के घर में एलपीजी गैस सिलेंडर लीक कर रहा था। इसी क्रम में घर की महिलाएं खाना बनाने के लिए किचन में दाखिल हुई थीं। किचन में जैसे ही उन्होंने गैस को जलाना चाहा सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
इस घटना में आजम रिजवी के तीन बच्चे तीन महिलाएं समेत परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इस घटना जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। महिलाएं और बच्चे काफी गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
Next Story