झारखंड

पैसा वसूलने वाले प्रिंस खान के 10 गुर्गे गिरफ्तार

Rani Sahu
19 Jun 2023 5:51 PM IST
पैसा वसूलने वाले प्रिंस खान के 10 गुर्गे गिरफ्तार
x
रांची: धनबाद के व्यवसायियों से धमकी देकर पैसा वसूलने वाले प्रिंस खान के 10 गुगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए बदमाशों में एक महिला भी शामिल है, जो पैसों के लेन देन में अहम भूमिका निभाती थी. धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि वासेपुर के मखदुमी रोड के रहने वाले सद्दाम अंसारी और उसकी पत्नी नरगीश बानो अपने साथियों के साथ मिलकर प्रिंस खान के लिए पैसों की उगाही का काम करता था और विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिया करता था.
उन्होंने बताया कि अभी तक एक करोड़ की राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर प्रिंस खान के पास पहुंचाया जा चुका है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लाख नगद और एक देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया गया है. साथ ही विभिन्न बैंकों के 90 खातों की जानकारी पुलिस को मिली है. पुलिस मामले में और भी आरोपियों की तलाश कर रही है.
Next Story