झारखंड

तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में 10 आरोपी दोषी करार

Rani Sahu
27 Jun 2023 7:00 PM IST
तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में 10 आरोपी दोषी करार
x
झारखंड : झारखंड के सरायकेला सिविल कोर्ट ने तबरेज अंसारी मॉब लिंचिग मामले में अपना फैसला सुना दिया है। केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने तबरेज अंसारी की हत्या में संलिप्त 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। आरोपियों की सजा की बिंदु पर 5 जुलाई को सुनवाई निर्धारित की गई है। मालूम हो कि 18 जून 2019 को मोटर साइकिल चोरी करने के आरोप में सरायकेला में भीड़ ने एक 24 साल के तबरेज नामक युवक को पकड़ा था। इसके बाद युवक की लात, घूसों और लाठी डंडे से पिटाई की गई थी।
इस घटना के 4 दिन बाद 22 जून को तबरेज अंसारी की मौत हो गई थी। जिसके बाद से यह मामला कोर्ट में चल रहा था।
Next Story