बिहार

अलग-अलग मामलों के 10 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Admin Delhi 1
30 Jan 2023 12:49 PM IST
अलग-अलग मामलों के 10 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
x

मोतिहारी न्यूज़: पुलिस ने अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से स्थायी वारंटियों व पियक्कड़ सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि सच्चु चौधरी पिता दुखी चौधरी भेड़िहारवा निवासी स्थाई वारंट में , रामदेव पासवान , पुनदेव पासवान पिता यदु पासवान सिसवानिया निवासी , शंभू साह पिता रामदेव साह बलुआ रामेश्वर यादव पिता सजावल यादव पचभीरिया, जितेंद्र सहनी , रामपुजन सहनी फरारी वारंटी में वहीं पियक्कड़ में मंतोष महतो पिता मोहन महतो , विजय तिवारी पिता विद्यानंद तिवारी , हरिनारायण महतो पिता फुलचनी महतो रामगढ़वा बाजार निवासी को गिरफ्तार किया गया .

नशीले पदार्थ के साथ कोर्ट कैंपस से दो धराए: कोर्ट कैंपस से पुलिस ने नशीली पदार्थ के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में पश्चिम चम्पारण जिले के मझौलिया थाने के बखरिया गांव के रामबचन राम व क ोर्ट कैंपस के पान दुकानदार विदेशी गिरि शामिल है. व्यवहार न्यायालय में डॺूटी पर तैनात सुरक्षा अधिकारी एसआई आशोक कुमार पाण्डेय के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. दोनों के पास से करीब दो सौ दस ग्राम पुड़िया में तैयार किये गये मादक पदार्थ बरामद किया गया.

Next Story