झारखंड

1 मरीज कोरोना पॉजिटिव, अब तक नहीं मिली है कोविड जांच किट

Triveni
24 Dec 2022 3:14 PM IST
1 मरीज कोरोना पॉजिटिव, अब तक नहीं मिली है कोविड जांच किट
x

फाइल फोटो 

झारखंड में कोरोना ने दस्तक दे दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | झारखंड में कोरोना ने दस्तक दे दी है। उधर, रिम्स में कोविड जांच किट खत्म होने से चिंता बढ़ गई है। यहां तक कि रिम्स समेत सदर अस्पताल में भी कोविड की जांच किट उपलब्ध नहीं है। यह एक चिंता का विषय है।

जीनोम सिक्वेंसिंग में 96 सैंपल के साथ होती है जांच
दरअसल, राज्य में एक मरीज कोरोना से संक्रमित मिला है। मरीज जमशेदपुर जिले का निवासी है। मरीज को रिम्स में ट्रामा सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। नए वैरिएंट बीएफ.7 की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग की जानी है, लेकिन यह जांच 96 सैंपल के साथ हो सकती है जबकि अभी रिम्स के पास पॉजिटिव सैंपल एक ही है। ऐसे में रिम्स के पास 5 करोड़ की जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन होने के बाद भी जांच करना असंभव है। अब एक ही रास्ता है कि सैंपल को भुवनेश्वर या पुणे भेजा जा सकता है, जिसकी रिपोर्ट आने में कम से कम 1 महीने का वक्त लग सकता है।
"अब तक नहीं मिली है कोविड जांच किट"
इस मामले में सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार ने बताया कि विभाग को किट उपलब्ध कराने को लिखा गया है, लेकिन अब तक नहीं मिली है। ऐसे में जांच प्रभावित हो रही है। रिम्स में मिले मरीज को ट्रामा सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
"बाहर भेजने के अलावा नहीं है रास्ता"
वहीं, रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डा. अशोक शर्मा ने बताया कि एक सैंपल की जांच करना ही असंभव है। एक जांच मशीन से की गई तो काफी अधिक खर्च आएगा। ऐसे में बाहर भेजने के अलावा अभी कोई रास्ता नहीं है। यदि इंतजार किया गया तो समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पाएगी, लेकिन इसके लिए आईसीएमआर की अनुमति चाहिए। गुरुवार को सैंपल की स्थिति मांगी गई है। कितने सैंपल हैं, जिसकी जांच की जानी है, जो बाहर भेजना होगा इसके लिए आईसीएमआर की टीम ही सैंपल उठाएगी और जांच के लिए बाहर भेजेगी।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}-

Next Story