झारखंड

जेवर दुकान से लाखों रुपय की लूटपाट की मामले 1 अपराधी गिरफ्तार

Rani Sahu
18 Feb 2024 3:33 PM GMT
जेवर दुकान से लाखों रुपय की लूटपाट की मामले 1 अपराधी गिरफ्तार
x
लूटा गया सोना भी बरामद
गढ़वा : गढ़वा शहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 5 दिन पहले शहर के मेन रोड, जेवर दुकान से लाखों रुपय की लूटपाट की घटना का उदभेद्न कर दिया है। पुलिस ने इस मामले मे एक लुटेरे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, लूटा गया सोना भी बरामद किया है। इसकी जानकारी सदर थाने में प्रेसवार्ता का आयोजन एसपी दीपक पाण्डेय ने दी। बताया कि 13 फ़रवरी को रात्रि साढ़े आठ बजे अलंकार नामक स्वर्ण दुकान को लुटेरों ने लूट लिया। यह लूट जिले की अबतक की सबसे बड़ी लूट थी।
पुलिस के लिए थी चुनौती
एसपी ने बताया कि शहर के बीचोबीच इस लूटपाट के बाद बाद पुलिस के सामने भी चुनौती थी। क्योंकि लुटेरों ने खुलेआम दुकान लूट ली थी। जानकारी मिलने के बाद एसपी दीपक पाण्डेय ने एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक 28 सदसीय एक एसआईटी का गठन किया। इसकी मॉनेटरिंग उन्होंने खुद की। पुलिस की एक टीम शहर के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी से पुलिस को अपराधियों का सुराग मिला। पुलिस रेस हुई और इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। साथ ही साढ़े तीन किलो सोना बरामद कर लिया।
इसे किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधी का नाम प्रदीप डोम है। इस लूटकांड के दो अन्य अपराधी बिकु सोनी और अजित साव अभी भी लूट के तीन सौ ग्राम सोने के साथ फरार हैं। एसपी दीपक पाण्डेय ने कहा की यह लूट पुलिस के समक्ष एक चुनौती थी। लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा कर लिया। एसपी ने टीम मे शामिल सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। गिरफ्तार प्रदीप डोम के अलावा सभी तीन अपराधियों पर जिले में कई मामले दर्ज हैं।
Next Story