
x
मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के निमित "हर घर तिरंगा अभियान" कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा (रांची महानगर जिला) की महत्वपूर्ण बैठक हुई
Ranchi: मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के निमित "हर घर तिरंगा अभियान" कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा (रांची महानगर जिला) की महत्वपूर्ण बैठक हुई. महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता ने इसकी अध्यक्षता की. इस दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी इसमें शामिल हुए. 9-15 अगस्त तक सिलसिलेवार चलने वाले कार्यक्रमों की तैयारी का कार्यकर्ताओं से जायजा लिया. बैठक में तय किया गया कि अभियान के तहत 9–10 अगस्त को राजधानी के सभी 17 सांगठनिक मंडलों में तिरंगे के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोटरसाईकिल जुलूस निकालेंगे. 11-13 अगस्त को सभी मंडलों में प्रभातफेरी एवं जनजागरण किया जायेगा. बैठक में 13 से 15 अगस्त को रांची के हर घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य तय किया गया.
धर्मपाल सिंह ने इस दौरान कहा कि आज पूरा देश अमृत महोत्सव के उल्लास में है. आजादी के 75वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं
इस बार का स्वतंत्रता दिवस विशेष होने वाला है. भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार कोई ऐसा घर न बचे जिस घर पर तिरंगा न लगा हो.
के.के गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को पार्टी कार्यकर्ता मिशन के रूप में लेकर कार्य करें. इस अभियान से देश के नागरिकों में राष्ट्रीयता का भाव और जागृत होगा. उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़–चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया. बैठक का संचालन महानगर के महामंत्री वरुण साहु एवं धन्यवाद ज्ञापन बलराम सिंह ने किया.
सोर्स- News Wing

Rani Sahu
Next Story