झारखंड

मंत्री रामेश्वर उरांव की दो टूक, कहा- हमारे पास संख्या बल,कोई चाह कर भी सरकार को कुछ नहीं कर सकता

Rani Sahu
3 Sept 2022 10:00 PM IST
मंत्री रामेश्वर उरांव की दो टूक, कहा- हमारे पास संख्या बल,कोई चाह कर भी सरकार को कुछ नहीं कर सकता
x
Lohardaga: राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कोई भी पार्टी चाहे कुछ भी प्रयास कर ले, वह सरकार नहीं गिरा पाएगी. उन्होंने कहा कि हमारे पास इतना संख्या बल है कि कोई चाह कर भी सरकार का कुछ नहीं कर सकता है. इस प्रकार का प्रयास ही व्यर्थ है. वे ग्रामीण क्षेत्रों में जन समस्याओं को सुनने को लेकर लोहरदगा पहुंचे थे. मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं.
अपनी सरकार और विधायकों को एकजुट रखना कहीं से भी गलत नही
उन्होंने झारखंड के विधायकों को रायपुर ले जाने की बात पर कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई. तीन विधायक आज कोलकाता में हैं. उसके बाद अपनी सरकार और विधायकों को एकजुट रखने को लेकर जो कोशिश की गई है, उसमें गलत क्या है. अपने आप को सुरक्षित रखना कहीं से भी गलत नहीं है. सरकार ने जो प्रयास किया है, उसे गलत नहीं कहा जा सकता है. मंत्री ने यह भी कहा कि षड्यंत्र को नाकाम करना जरूरी हो जाता है.
News Wing
Next Story