झारखंड

मुंगेर से युवक के साथ भागी नाबालिग को टाटानगर आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

Rani Sahu
3 Sept 2022 9:58 PM IST
मुंगेर से युवक के साथ भागी नाबालिग को टाटानगर आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
x
जमशेदपुर के टाटानगर आरपीएफ ने स्टेशन परिसर के मेन गेट से एक युवक और एक नाबालिग को संदिग्ध परिस्थिति में पाया
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के टाटानगर आरपीएफ ने स्टेशन परिसर के मेन गेट से एक युवक और एक नाबालिग को संदिग्ध परिस्थिति में पाया. आरपीएफ के कॉन्सटेबल शंकरलाल यादव और योगेंद्र ने गश्ती के दौरान दोनों को बरामद किया. दोनों को आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया जहां दोनों से पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है और घर से भागे हुए है. आरपीएफ ने जब संग्रामपुर थाना से संपर्क किया तो पता चला की मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. शनिवार को संग्रामपुर पुलिस टाटानगर स्टेशन पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को अपने साथ ले गई.
Anand Kumar
Next Story