झारखंड

लूट की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार

Rani Sahu
3 Sept 2022 9:57 PM IST
लूट की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार
x
राजधानी रांची में लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
Ranchi: राजधानी रांची में लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम रोहित, हर्ष और मोनू है. पुलिस ने इन लोगों के पास से एक देसी पिस्टल, 5 गोलियां और 24000 कैश बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि रांची के एक जेवरात दुकान में लूट की योजना बना रहे थे. हालांकि यह गिरोह इसके पहले दलादली में हुए लूट में शामिल था. गिरफ्त में आए अपराधियों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. पुलिस ने गिरफ्त में आए तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया.
News Wing
Next Story