भारत

15 अगस्त तक देश भर के स्मारकों में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

Rani Sahu
5 Aug 2022 10:29 AM GMT
15 अगस्त तक देश भर के स्मारकों में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश
x
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने आज यानी 5 अगस्त से 15 अगस्त तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सभी स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटको सेकोई भी शुल्क न वसूलने का फैसला लिया है

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने आज यानी 5 अगस्त से 15 अगस्त तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सभी स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटको सेकोई भी शुल्क न वसूलने का फैसला लिया है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के चलते यह आदेश लाल किले पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा देशभर की सभी स्मारकों में पर्यटक इस छूट का फायदा उठा सकते हैं।

बता दें कि एएसआई के देशभर में 3691 स्मारक हैं। जिनमें से 145 से अधिक पर टिकट लगता है। अकेले दिल्ली में ही 174 स्मारक शामिल हैं। जिनमें से 11 स्मारकों में टिकट लगता है। इसमें लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, खान-ए-खाना का मकबरा, सुल्तान गारी का मकबरा, तुगलकाबाद किला, हौज खास स्मारक परिसर, पुराना किला, कोटला फिरोजशाह स्मारक, जंतर-मंतर व सफदरजंग का मकबरा शामिल है। लाल किला, कुतुबमीनार और हुमायूं का मकबरा विश्व धरोहर में शामिल हैं।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story