झारखंड

रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता संपन्न, चैम्पियन ऑफ चैंपियन बने सन्नी कुमार और अनुशिखा कुमारी

Rani Sahu
31 July 2022 4:28 PM GMT
रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता संपन्न, चैम्पियन ऑफ चैंपियन बने सन्नी कुमार और अनुशिखा कुमारी
x
रांची जिला मलखंब संघ एवं मिशन ब्लू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता रविवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, धुर्वा(रांची) में सम्पन्न हो गयी

Ranchi: रांची जिला मलखंब संघ एवं मिशन ब्लू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता रविवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, धुर्वा(रांची) में सम्पन्न हो गयी. प्रतियोगिता मंक चैम्पियन ऑफ चैंपियन सन्नी कुमार (बालक वर्ग में) और अनुशिखा कुमारी (बालिका वर्ग में) बने. इस अवसर पर चार आयु वर्गों( 12/14/18 एवं 18 वर्ष से अधिक) में प्रतियोगिता आयोजित हुई. बालक वर्ग में पोल मलखंब, हैंगिंग मलखंब, रोप मलखंब एवं पिरामिड एवं बालिका वर्ग में रोप मलखंब, पोल मलखंब, पिरामिड की प्रतियोगिता आयोजित हुई. इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला बालक -बालिका टीम का चयन किया गया.

इससे पहले उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी संस्थान (पिठोरिया, बाढू, रांची) की संचालिका बी.के. राजमती दीदी, बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय के सचिव सजल बनर्जी सहित अन्य ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. स्वागत भाषण एवं मंच का संचालन रांची जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष अजय झा ने किया. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विवेक कुमार , कौशल कुमार, इस्तियाक अंसारी, संजय कुमार, हरि शंकर , रॉकी कुमार ,जितेश कुमार , विक्की साहनी, राकेश नायक ने अहम भूमिका निभाई.
मैच का परिणाम इस प्रकार रहा
अंडर-14 वर्ष बालिका वर्ग रोप मलखंब:- 1. आरूषी कुमारी 2. कावेरी कुमारी 3. अंशु कुमारी (1) 4. अंशु कुमारी (2)
रोप मलखंब 16 वर्ष बालिका- 1. प्रीति कुमारी 2. रिया कुमारी 3.साक्षी कुमारी 4.रिया बड़ाइक
अंडर -18 वर्ष बालिका वर्ग पोल मलखंब:- 1. अनुशिखा कुमारी 2. खुशी कुमारी 3. सिम्पी कुमारी
18 वर्ष से ऊपर बालिका वर्ग:- 1. महिमा कुमारी 2. कुमकुम कुमारी 3. अमीशा कुमारी
अंडर -12 वर्ष बालक वर्ग पोल मलखंब:- 1. सत्यवीर कुमार 2. आयुश नायक 3. रणबीर कुमार 4. प्रिंस कुमार
अंडर -14 वर्ष बालक पोल मलखंब: 1. शनि कुमार 2. अभिषेक उरांव 3. पिंटू कुमार 4. शिवा कुमार.
अंडर -18 वर्ष बालक पोल मलखंब: 1. रॉकी कुमार 2. जितेश कुमार 3. राकेश कुमार
18 वर्ष से ऊपर बालक पोल मलखंब -1. संजय कुमार 2. कौशल कुमार 3. आकाश कुमार

सॉर्सो- News Wing

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story