झारखंड

गिरिडीह में मनाया राणी सती दादी का सिधांरा महोत्सव, जमकर झूमी महिलाएं

Rani Sahu
31 July 2022 2:27 PM GMT
गिरिडीह में मनाया राणी सती दादी का सिधांरा महोत्सव, जमकर झूमी महिलाएं
x
सावन के हरियाली तीज के मौके पर रविवार को गिरिडीह राणी सती सेवा समिति ने भव्य और आर्कषक सिधांरा महोत्सव का आयोजन किया

Giridih: सावन के हरियाली तीज के मौके पर रविवार को गिरिडीह राणी सती सेवा समिति ने भव्य और आर्कषक सिधांरा महोत्सव का आयोजन किया. शहर के कुटिया गली रोड स्थित राण सती दादी मंदिर में हुए सिंधारा महोत्सव में दोपहर से धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस दौरान सुहागिनों ने राणी सती दादी के प्रतीकात्मक हाथों में पहले जहां लोकगीतों के बीच मेंहदी रचाई. वहीं शाम ढलते ही पूजा-अर्चना और विधी-विधान शुरु किया गया. महिलाओं के साथ युवतियों ने भी पूरे आस्था के साथ राणी सती दादी की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि के बीच निरोगीकाया की कामना की.

शाम ढलते ही राणी सती दादी के मंदिर में भजन-र्कीतन का दौर शुरु हुआ. हजारीबाग से आएं गायक कलाकार बिट्टू ने एक से बढ़कर एक भजन पेश कर भक्तों को खूब झूमाया. मौके पर महिलाएं भी खूब झूमी. और राणी सती दादी के सिधांरा महोत्सव के दौरान अपनी भक्ति और उत्साह दिखाई. इधर महोत्सव को सफल बनाने में मुकेश जालान, राकेश मोदी समेत कई सदस्यों ने महत्पूर्ण भूमिका निभायी.

सॉर्सो- News Wing

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story