झारखंड

नेहरू हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में लगा झारखंड, 10 अगस्त तक बनेगी हॉकी झारखंड की टीम

Rani Sahu
31 July 2022 10:28 AM GMT
नेहरू हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में लगा झारखंड, 10 अगस्त तक बनेगी हॉकी झारखंड की टीम
x
राष्ट्रीय स्तर पर खेली जाने वाली और प्रतिष्ठित नेहरू हॉकी प्रतियोगिता-2022 के लिये झारखंड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं

Ranchi : राष्ट्रीय स्तर पर खेली जाने वाली और प्रतिष्ठित नेहरू हॉकी प्रतियोगिता-2022 के लिये झारखंड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सितंबर-अक्टूबर 2022 में इसका आयोजन नई दिल्ली में होना तय है. इसके लिये राज्यों से 10 अगस्त तक इंट्री भेजे जाने को कहा गया है. खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड ने इस संबंध में सभी जिलों को अपनी अपनी ओर से जरूरी कदम उठाने को कहा है. इसके बाद से सभी जिलों में जिला खेल पदाधिकारियों ने पहल आरंभ कर दी है. प्रतियोगिता में केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के अलावे कस्तुरबा विद्यालय, आवासीय स्कूलों के बच्चे भी भाग ले सकते हैं. इसे देखते हुए टीमों के चयन के लिये तय अवधि के मुताबिक चयन प्रतियोगिता आयोजित बोगी.

आयोजन विवरण
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बालक (अंडर-15, अंडर-17) एवं बालिका (अंडर-17) भाग लेते हैं. इसे देखते सभी जिलों में टीमों के चयन हेतु 1 अगस्त से 3 अगस्त तक सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय आयोजन होगा. 4 अगस्त से 6 अगस्त तक जिला स्तरीय आयोजन जिला मुख्यालय में होगा. 7 अगस्त से 10 अगस्त तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सिमडेगा में आयोजित होगी. प्रखंड स्तरीय मैचों के लिये प्रति प्रखंड (मैच होने पर) 10 हजार रुपये व्यय किये जायेंगे.
इस कैटेगरी के लिये होगा चयन
गौरतलब है कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाली नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अलग अलग आयु वर्ग के स्कूली लड़के- लड़कियां खेलेंगे. इस बार 50वीं नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट (लड़के , अंडर-17) खेले जायेंगे. साथ ही 39वीं नेहरू सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट (लड़के, अंडर-15) और 28वीं नेहरू बालिका हॉकी टूर्नामेंट (लड़की, अंडर-17) का आयोजन होगा. इसी के मुताबिक राज्यों से अलग-अलग वर्गों की टीम का चयन 10 अगस्त तक कर लिया जाना है.

सॉर्सो- News Wing

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story