जम्मू और कश्मीर

जम्मू में ‘युवतरंग 2026-27’ का समापन, एमएएम कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

Admindelhi1
26 Nov 2026 3:22 PM IST
जम्मू में ‘युवतरंग 2026-27’ का समापन, एमएएम कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन
x
युवतरंग महोत्सव में एमएएम कॉलेज ने मारी बाजी, महिला कॉलेज रहा उपविजेता

जम्मू: क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू का वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘युवतरंग 2026-27’ गांधी नगर स्थित पीएसपीएस सरकारी महिला कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। 16 नवंबर से आयोजित महोत्सव में विद्यार्थियों ने साहित्य, संगीत, नृत्य, रंगमंच और ललित कला सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सरकारी एमएएम कॉलेज ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता ट्रॉफी हासिल की, जबकि महिला कॉलेज गांधी नगर उपविजेता रहा। मुकेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत कलाकार की ‘विजेता’ ट्रॉफी प्रदान की गई। कुनाल सिंह जम्वाल, अरुण और रिधम को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में जम्मू नॉर्थ के विधायक शाम लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएस चंद्रशेखर ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में विजेता विद्यार्थियों और संस्थानों को पुरस्कार एवं ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

Next Story