- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- कश्मीर में...
जम्मू और कश्मीर
कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कैंसर अस्पताल बनाएगा वक्फ बोर्ड
Admin2
8 May 2022 6:42 AM GMT
x
कई लोगों का जीवन बचेगा तो कई को रोजगार भी मिलेगा।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड जल्द कश्मीर में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों व सुविधाओं से लैस अंतरराष्ट्रीय स्तर का कैंसर अस्पताल स्थापित करेगा। श्रद्धालुओं की दान की राशि का सदुपयोग होगा। इससे कई लोगों का जीवन बचेगा तो कई को रोजगार भी मिलेगा। शनिवार को यह जानकारी अध्यक्ष डा. द्रख्शा अंद्राबी ने।उन्होंने कहा कि हमें किसी के साथ मजहबी आधार पर मतभेद करने के बजाय सभी धर्माें का आदर करना चाहिए।
यहां पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में डा. द्रख्शां ने कहा कि जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड के पास करोड़ों की परिसंपत्ति है। इसके अलावा कई जियारतदगाहें और मस्जिदें भी हैं। इनसे होने वाली आय का सदुपयोग सुनिश्चित बनाया जा रहा है। बोर्ड की परिसंपत्तियों से होने वाली आमदनी का इस्तेमाल शिक्षण संस्थानों को बेहतर बनाने में किया जाएगा। इसके अलावा इससे बड़ा कैंसर अस्पताल भी बनाया जाएगा। जम्मू कश्मीर में कैंसर रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है,लेकिन कैंसर के उपचार के लिए कोई बड़ा अस्पताल नहीं है। हम इस कमी को पूरा करेंगे। वक्फ की खंडहर हो चुकी सभी इमारतों का जीर्णाेद्धार भी किया जा रहा है।
Next Story