- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- विजयादशमी समारोह: डॉ....
जम्मू और कश्मीर
विजयादशमी समारोह: डॉ. जितेंद्र सिंह ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की
SHIDDHANT
2 Oct 2025 10:46 PM IST

x
Jammu जम्मू: दशहरा और विजयादशमी के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने विजयादशमी, गांधी जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100वीं वर्षगांठ पर अपने संदेश में देशवासियों को बधाई दी।
अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत का भविष्य सुरक्षित और सशक्त हाथों में है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं, बल्कि साहस और सत्य का उत्सव भी है। वर्तमान परिस्थितियों में भारत की सफलता सीधे पीएम मोदी के निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए बताया कि इस सैन्य अभियान ने भारत की शक्ति और संकल्प को विश्व पटल पर प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवान सीमा पर डटे हैं ताकि नागरिक निडर होकर अपने त्योहार मना सकें।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर की विशेष भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है, जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की अलख जगाई और अपने बलिदान से आदर्श स्थापित किए। उन्होंने यह भी कहा कि अब वही लोग, जो पहले अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध में थे, आज भारत का तिरंगा और भाजपा का झंडा थामे खड़े हैं।
साथ ही, उन्होंने देश की कूटनीति और सैन्य शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब सिर्फ बातें नहीं करता, बल्कि निर्णायक कार्रवाई में भी सक्षम है। उनका संदेश था कि देश में आज एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेतृत्व है, जो हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
Tagsलेहलद्दाखहिंसानागरिकों की मौतस्कूलदुकानेंपब्लिक ट्रांसपोर्टइंटरनेट बंदसुरक्षा एजेंसियांगिरफ्तारीआक्रोशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





