जम्मू और कश्मीर

VIDEO: पुंछ के सवजियान में भारी बर्फबारी के बीच BSF के जवान कर रहे पेट्रोलिंग, जांबाजों को सलाम!

Deepa Sahu
6 Jan 2022 10:31 PM IST
VIDEO: पुंछ के सवजियान में भारी बर्फबारी के बीच BSF के जवान कर रहे पेट्रोलिंग, जांबाजों को सलाम!
x
देश की आन, बान और शान के लिए हमारे जवान अपनी जान को दांव पर लगाने से कभी बाज नहीं आते।

देश की आन, बान और शान के लिए हमारे जवान अपनी जान को दांव पर लगाने से कभी बाज नहीं आते। हमारे जवानों के अदम्य साहस की वजह से ही दुश्मन हमारी तरफ आंख उठा कर देखने से भी कतराते हैं। देश के प्रति समर्पित जवानों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हमारे बहादुर जवान विपरित परिस्थितियों में भी सीमा की सुरक्षा करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो जम्मू और कश्मीर के पुंछ के सवजियान क्षेत्र का है। इस इलाके में बारी बर्फबारी हुई है। नियंत्रण रेखा वाले इस इलाके में हमारे जवान भारी बर्फबारी के बीच पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि बर्फ पड़ने की वजह से यहां रास्ता बेहद दुर्गम हो चुका है लेकिन हमारे जवान इसकी परवाह नहीं करते और दुश्मनों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ की चादर के बीच बीएसएफ के जवान चल रहे हैं। वो हर कदम यहां फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। उनके हाथ में हथियार है वो इसके साथ पेट्रोलिंग करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।


Next Story