जम्मू और कश्मीर

नदी में गिरी वाहन, तीन लोगों की मौत

Rani Sahu
7 July 2023 9:55 PM IST
नदी में गिरी वाहन, तीन लोगों की मौत
x
जम्मू (आईएएनएस)। रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मेहर और कैफेटेरिया मोड़ इलाकों के बीच वाहन नदी में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्वयंसेवकों द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने कहा कि घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है।
Next Story