- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- केंद्रीय राज्यमंत्री...
जम्मू और कश्मीर
केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- देश सुरक्षित और सशक्त नेतृत्व में
SHIDDHANT
2 Oct 2025 9:39 PM IST

x
Jammu जम्मू : दशहरा के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विजयादशमी, गांधी जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत का भविष्य बेहद सुरक्षित और सशक्त हाथों में है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं, बल्कि साहस और सत्य का उत्सव भी है। वर्तमान परिस्थितियां, जिनसे भारत सफलतापूर्वक गुजर रहा है, वह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का परिणाम हैं।
उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सैन्य अभियान के माध्यम से भारत ने न केवल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया बल्कि विश्व पटल पर यह सिद्ध कर दिया कि भारत अब केवल बोलता नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई भी करता है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की कूटनीति और सैन्य शक्ति ने यह प्रमाणित किया है कि हमारे वीर जवान सीमा पर डटे रहते हैं, ताकि देश के नागरिक सुरक्षित और निडर होकर अपने त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि आज देश जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, वह पहले संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की धरती पर खड़े होकर विजयादशमी के उपलक्ष्य में यह कहना गर्व का विषय है कि यही वह भूमि है, जहां कभी राष्ट्रवाद की ज्वाला प्रज्वलित हुई थी। वर्षों पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यहां खड़े होकर राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी और यहीं पर उन्होंने अपना बलिदान देकर हमें आदर्श का मार्ग दिखाया।
उन्होंने यह भी कहा कि वे लोग, जो कहा करते थे कि अगर अनुच्छेद 370 हटाया गया तो खून की नदियां बहेंगी, आज वही लोग भारत का तिरंगा और भाजपा का झंडा दोनों थामे खड़े हैं। यह परिवर्तन इस बात का प्रमाण है कि देश में आज एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेतृत्व है, जो किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। जो कभी हमारे संकल्प को चुनौती देते थे, वे अब अपने आपको संभालने की स्थिति में भी नहीं हैं।
Tagsजम्मूडॉ. जितेंद्र सिंहविजयादशमीगांधी जयंतीआरएसएस शताब्दीप्रधानमंत्री मोदीऑपरेशन सिंदूरराष्ट्रवादअनुच्छेद 370श्यामा प्रसाद मुखर्जीसैन्य शक्तिदेशवासियों को शुभकामनाएंभाजपाराष्ट्रीय सुरक्षासाहस और सत्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





