- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- केंद्रीय मंत्री जी...
जम्मू और कश्मीर
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख
SHIDDHANT
24 Nov 2025 9:35 PM IST

x
Jammu जम्मू। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी अच्छे अभिनेता थे और पहली हिंदी फिल्म शोले मैंने देखी थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी का अभिनय सराहनीय रहा है। यह फिल्म मुझे इतनी अच्छी लगी कि मैंने तीन-चार बार देखा। उस समय धर्मेंद्र नंबर-1 अभिनेता थे।
केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय वो पंजाब से भाजपा के सांसद बने। सांसद बनने के बाद वो आंध्र प्रदेश भी आए थे। पार्टी का जो आदेश था, इतने बड़े अभिनेता होने के बाद भी पार्टी के हिसाब से रहते थे। एक साधारण व्यक्तित्व था उनका। मैं अपनी तरफ से उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा के लिए काम किया। वह अच्छे इंसान थे, कभी विवादों में नहीं रहे।
अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का जाना बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति है। मुझे याद है एक बार धर्मेंद्र ने कहा था कि मुझे राजनीति में कोई रुचि नहीं है, लेकिन मुझे समाज के लिए कुछ करना था इसलिए राजनीति में आया। उनका सार्वजनिक जीवन में अंदाज अलग रहा है। यहां उन्होंने सिंध को लेकर रक्षा मंत्री के बयान का भी समर्थन किया।
उल्लेखनीय है कि अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत थी और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था।
धर्मेंद्र ने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार भी जीते। साल 2012 में उन्हें भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने कई बार आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा भी हासिल की। उनके योगदान के कारण उन्हें बॉलीवुड के सबसे महान और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है।
Tagsधर्मेंद्र निधनजी किशन रेड्डी बयानशाइना एनसी प्रतिक्रियाबॉलीवुड शोकशोले फिल्मधर्मेंद्र स्वास्थ्यपद्म भूषणहिंदी सिनेमाभाजपा सांसदश्रद्धांजलिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news 300 शब्द खबर हेडिंग कीवर्ड्स
Next Story





