जम्मू और कश्मीर

Udhampur: वीडीजी सदस्य को गोली लगने से घायल, अस्पताल में उपचार जारी

Admindelhi1
15 Sept 2026 2:07 PM IST
Udhampur: वीडीजी सदस्य को गोली लगने से घायल, अस्पताल में उपचार जारी
x
वीडीजी सदस्य को गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंचाया

उधमपुर: मंगलवार को उधमपुर जिले के मजालता ईलाके में एक विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) सदस्य की राइफल से गलती से गोली चल गई जिससे उसके पेट में गोली लग गई।

एक अधिकारी ने बताया कि मजालता, उधमपुर में वीडीजी सदस्य की राइफल से गलती से गोली चलने के कारण वह घायल हो गया और उसके पेट में गोली लग गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है।

वीडीजी सदस्य की पहचान मजालता के चोर पंजियन के रहने वाले परशोतम लाल के तौर पर हुई। इस बीच मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Story