जम्मू और कश्मीर

Udhampur: हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Admindelhi1
23 April 2026 9:31 PM IST
Udhampur: हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
x

उधमपुर: उधमपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हेरोइन बरामद की। पहले मामले में एनएचडब्ल्यू चेनानी स्थित नाका प्वाइंट मोटर शेड पर नाका चेकिंग के दौरान पुलिस स्टेशन चेनानी की पुलिस टीम ने उधमपुर से कश्मीर की ओर आ रही एक टवेरा (पंजीकरण संख्या जेके01 एपी-3290) को रोका।

व्यक्तिगत तलाशी के दौरान एक यात्री सुहील बशीर पुत्र बशीर अहमद वानी निवासी शंकरपुरा भगति कनिपोरा श्रीनगर से 4.79 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। तदनुसार पुलिस स्टेशन चेनानी में एफआईआर संख्या 65/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरे मामले में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस स्टेशन रामनगर की एक टीम ने किर्मू से रामनगर की ओर आ रही एक सफेद रंग की टोयोटा ग्लान्ज़ा (पंजीकरण संख्या जेके14जे-7490) को रोका। जाँच करने पर चालक राहुल शर्मा पुत्र योगराज शर्मा निवासी निम्बला तहसील रामनगर, जिला उधमपुर के पास से 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस स्टेशन रामनगर में एफआईआर संख्या 54/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज की गई है और जांच जारी है।

वही एक अन्य मामले में पुलिस पोस्ट टिकरी की पुलिस टीम ने अजलान अयूब पुत्र मोहम्मद अयूब राथर निवासी कुर्सी, पदशाही बाग श्रीनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। तदनुसार एफआईआर संख्या 84/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज की गई है और जांच जारी है।

Next Story