जम्मू और कश्मीर

उधमपुर: चोरो को रास्ता नहीं मिलने पर चोरी होने से बची बाइक, चोरो को खाली हाथ लौटना पड़ा

Admin Delhi 1
13 March 2022 8:16 PM IST
उधमपुर: चोरो को रास्ता नहीं मिलने पर चोरी होने से बची बाइक, चोरो को खाली हाथ लौटना पड़ा
x

सिटी क्राइम न्यूज़ अपडेट: उधमपुर के दंदयाल क्षेत्र में चोरों को चोरी की गई बाइक को रास्ता नहीं मिलने के कारण बिना बाइक के ही वापस लौटना पड़ा। जानकारी अनुसार गत रात्रि को चोरों द्वारा एक बाइक नंबर-जेके14-3767 को अपना निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन उनकी कोशिश तब नाकाम हो गई जब उनको बाइक ले जाने के लिए कोई रास्ता नहीं मिला तथा उन्होंने चोरी की गई बाइक को दंदयाल क्षेत्र के रहने वाले हरकीत सिंह की भूमि में लगाने को मजबूर होना पड़ा।

वहीं सुबह जब हरकीत सिंह अपनी भूमि की तरफ गए तो उन्होंने वहां पर एक बाइक लगी हुई देखी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची तथा उन्होंने देखा कि वहां पर खड़ी की गई बाइक चोरी की थी। पुलिस बाइक को अपने साथ ले गई तथा इसको लेकर चोरों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दे दिया गया है।

Next Story