जम्मू और कश्मीर

Udhampur: उधमपुर-रियासी में संदिग्ध गतिविधि की सूचना, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Admindelhi1
18 Aug 2026 6:44 PM IST
Udhampur: उधमपुर-रियासी में संदिग्ध गतिविधि की सूचना, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
x
उधमपुर-रियासी में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधि के बाद सघन तलाशी

उधमपुर: संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मंगलवार को उधमपुर और रियासी जिलों में कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सोमवार मंगलवार की रात संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने उधमपुर के तालोट गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें उस इलाके में पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया।

इस बीच सुरक्षाबलों ने रियासी जिले के सादिनी जंगलों में भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया।

समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Next Story