जम्मू और कश्मीर

उधमपुर: पुलिस ने 15.30 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ एक नशेड़ी को धर दबोचा

Admin Delhi 1
21 April 2022 4:54 PM IST
उधमपुर: पुलिस ने 15.30 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ एक नशेड़ी को धर दबोचा
x

उधमपुर क्राइम न्यूज़: समाज से नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए रैंबल पुलिस ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15.30 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। जानकारी अनुसार एसएचओ पुलिस स्टेशन रैंबल इंस्पेक्टर निशांत गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस पार्टी जिसे आईसी पीपी टिकरी पीएसआई अब्दुल सतार द्वारा सहायता प्रदान की जा रही थी तथा जिसकी देखरेख एएसपी उधमपुर अनवर उल हक और उपाधीक्षक मुख्यालय उधमपुर साहिल महाजन कर रहे थे, ने टिकरी स्थित काली माता मंदिर के पास गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को जांच हेतु रोक लिया। वहीं जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 15.30 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को जब्त कर लिया तथा उक्त व्यक्ति जिसकी पहचान मोहम्मद हनीफ पुत्र अब्दुल रशीद निवासी चक मोड़, उधमपुर के रूप में हुई है को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस संबंध में थाना रेंबल में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया तथा आगे की जांच की जा रही है।

Next Story