जम्मू और कश्मीर

उधमपुर: पुलिस ने दो लोगो को 29 किलोग्राम भुक्की जैसे पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 April 2022 6:14 PM IST
उधमपुर: पुलिस ने दो लोगो को 29 किलोग्राम भुक्की जैसे पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार
x

जम्मू और कश्मीर क्राइम न्यूज़: 'ऑपरेशन संजीवनी' के तहत नशीले पदार्थों के तस्करों पर नकेल कसने के लिए रामबन पुलिस ने नवयुग सुरंग, बनिहाल में एक मादक तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। नवयुग सुरंग में पुलिस पोस्ट जवाहर सुरंग की नाका पार्टी द्वारा नियमित जाँच के दौरान एक ट्रक पंजीकरण संख्या आरजे19जी-7867 जोकि जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था को जांच हेतु रोका। वहीं जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें छुपाकर रखी 29 किलोग्राम भुक्की जैसा पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत ट्रक चालक सुशील कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी माखू, तहसील जीरा, जिला फिरोजपुर, पंजाब, रंजीत कुमार पुत्र राज कुमार निवासी मखू, तहसील जीरा जिला फिरोजपुर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन बनिहाल में एफआईआर संख्या 80/2022 अंडर सैक्शन 8/15/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story